शिवपुरी- जनपद पंचायत खनियाधाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पीपलखेड़ी के ग्रामीणजनों ने सरपंच भृंगपाल के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट सिथत जनसुनवाई कक्ष में अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसमें ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पीपलखेड़ीके सचिव पर पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाए कि यहां अपात्रों को पीएम आवास दिए गए जबकि पात्र हितग्राही आज भी इस महती योजना के लिए परेशान है। यहां आवास की सूची में कई आवेदकों के नाम आ गए थे लेकिन ग्राम पंचायत सचिव सुनील पाठक के द्वारा जान-बूझकर अपात्रों को कुटीर दी गई और इसे देने के एवज में राशि भी वसूली गई। अपात्रों की सूची में जो नाम दिए गए इनमें उपेन्द्र पुत्र रामनिवास तिवारी, शैलेष पुत्र हरविलास शर्मा, रतिराम पुत्र सिंघराम लोधी, रामदेवी पत्नि पर्वत सिंह लोधी आदि ऐसे नाम है जो कि पीएम आवास के हितग्राहियों में ना होते हुए भी इन्हें पीएम आवास दिए गए जबकि इन पर निजी भूमि, भवन, खेती आदि सब है। इसके साथ ही कई ऐसे परिवार जो इस पात्र सूची में शामिल है उन्हें आवास दिए जाए। इस तरह शिकायत और समस्या के समाधान की मांग ग्रामीणजनों ने जनसुनवाई के माध्यम से की।

No comments:
Post a Comment