---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 25, 2022

जरूरतमंद के लिए किया एम्पायर शोएब खान ने रक्तदान


शिवपुरी-
महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप के मेंबर शोएब खान (जीडीसीए अंपायर एमपीसीए)स्टेट पैनल दो बार एग्जाम अटेंड कर चुके एवं शिवपुरी शहर के वरिष्ट क्रिकेटर एवम कोच उस्ताद छोटे खान सर के सुपुत्र शोएब खान ने किया। यहां एक बहुत एमरजेंसीय पेशेंट के लिए पहली बार अपना एबी पोजिटिब ब्लड डोनेट किया गया। यहां मरीज मंजू पमार जिनका हीमोग्लोबिन 4 था। मंजू पवार को एबी पोजिटिब ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी पर परिजन कल से परेशान थे, कही से भी ब्लड का इंतजाम नही हुआ। इस बात का पता महानआर्यमन ग्रुप के अध्यक्ष योगेश जैन, उपाध्यक्ष आदित्य चंदेल, मीडिया प्रभारी विशाल कश्यप को लगा तो शोएब से बात की। शोएब को पता चलते ही तुरंत अपना एबी पोजिटिव ब्लड डोनेट कर मंजू पवार की मदद की। मंजू पवार के परिजन ने शोएब खान के नेक कार्य के लिए धन्यवाद कहा। महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप शोएब खान का तहेदिल से धन्यवाद करता है जो एक कॉल पाते ही ब्लड डोनेट करने आये।

No comments: