शिवपुरी-पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 14 प्रतिशत आरक्षण की मांग को स्वीकृत किए जाने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शिवपुरी में हर्ष की लहर व्याप्त है और उन्होंने अपनी इस खुशी को शहर के माधवचौक चौराहे पर मिष्ठान वितरण के साथ पूर्ण किया। यहां भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह के निर्देशन में जोर-दार तरीके से भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए गए तो वहीं माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार ज्ञापित किया गया कि उन्होंने पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए 14 प्रतिशत आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराए जाने को लेकर निर्देश दिए।
इस निर्देश से समस्त पिछड़ा वर्ग लाभान्वित होगा और इससे अनेकों वार्डों में नगरीय निकाय के प्रत्याशियों को भी आरक्षण का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस खुशी को लेकर माधवचौक चौराहे पर मिष्ठान वितरण के इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह, जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष रामावतार गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष जयदीप कुशवाह, जिला मंत्री गजेंद्र सेन, जिला कार्यालय मंत्री मुकुल राठौर, जिला कार्यकारणी सदस्य अवधेश कुशवाह, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर, मनोज झा, नरेश कुशवाह, दिनेश बघेल, कृष्ण रजक, महेंद्र धाकड़, अरविंद रावत अमन राठौर, सिद्धार्थ ठाकुर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment