---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 18, 2022

मप्र अग्रवाल महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष के साथ हुई घटना से अग्रवाल महासभा में रोष


घटना की पुनरावृत्ति ना होने को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिवुपरी-मप्र अग्रवाल महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्रवाल के साथ बीती 13 मई को हुई घटना को लेकर मप्र अग्रवाल महासभा में रोष व्याप्त है और इस घटना के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को माननीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले में दोषी के खिलाफ कार्यवाही और इस तरह की घटना की पुन: पुनरावृत्ति ना हो ऐसी मांग अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने की है।

मप्र अग्रवाल महासभा के मीडिया प्रभारी गणेश गुप्ता के द्वारा बताया गया कि बीती 13 मई को जब मप्र अग्रवाल महासभा महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्रवाल रात्रि 8 बजे अपने घर की ओर जा रही थी कि तभी एक युवक के द्वारा उनका पीछा किया गया और फिर पंचवटी कॉलोनी गेट के बाहर भोपाल में अपशब्द का प्रयोग करते हुए अपने एक अन्य साथी को भी बुलाया गया और वहां महिला प्रदेशाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल के साथ उक्त लोगों के द्वारा अभद्रता व कहासुनी करते हुए अपशब्द कहे गए व पंचवटी कॉलोनी खाली करने सहित जान से मारने की धमकी दी गई। 

हालांकि मामले की शिकायत कोहेफिजा थाने में की गई है लेकिन इस घटना से वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहीं है और इस घटना से समस्त अग्रवाल महासभा में रोष व्याप्त है। इस घटना को लेकर मप्र अग्रवाल महासभा शिवपुरी के द्वारा एक ज्ञापन कलेटक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता केा माननीय गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा के नाम सौंपा गया। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मप्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पीडी सिंघल, महिला प्रको. जिलाध्यक्ष श्रीमती तनुजा गर्ग, प्रांतीय महामंत्री रमेशचंद गुप्ता, प्रांतीय वरि.उपाध्यक्ष साधना गुप्ता सहित संगम अग्रवाल, राजेश गोयल, वीरेन्द्र गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, प्रमोद जैन, महेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

No comments: