---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 18, 2022

स्वावलंबन के रूप में सेवा भारती कार्यालय में मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव


शिवपुरी-
सेवा भारती कार्यालय कमलागंज में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया गया। क्षेत्र के क्षेत्र स्वावलंबन प्रमुख विनोद मोहिने इंदौर उपस्थित रहें। भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर, उनके जीवन पर प्रकाश डाला। आज जो बुद्ध के नाम पर जो भ्रम पैदा किया जा रहा है यह समाज को तोडऩे का षडय़ंत्र है। बुद्ध के जीवन से पंचशील को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में सिलाई केंद्र की बहनों स्वाबलंबी बनाने के लिए स्वसहायता समूह का निर्माण कैसे किया जाता है। इस से देश की सेवा कैसे की जाती है, स्वदेशी चीजो का स्तेमाल पर जोर दिया। कार्यक्रम में सेवा भारती जिला सचिव गोपाल सिंघल, छात्रावास समिति के अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति, संभाग संगठन मंत्री जितेंद्र शर्मा, नगर सेवा भारती से शैलष विरमानी, केंद्र प्रभारी शर्मिला बंसल उपस्थित रही।

No comments: