---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 23, 2022

विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के चुनाव जीतना आवश्यक : प्रभारी मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया


जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर स्थानीय होटल यवराज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा संगठन प्रभारी केशव सिंह भदौरिया, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सर्व प्रथम संगठन महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया ने संबोधित करते हुए कहा की आप लोगों ने लोकसभा विधानसभा नगरीय निकाय सहित कई चुनाव पार्टी को जिताए हैं विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिये जिले में नगर पालिका नगर परिषद, जिला, पंचायत, जनपद, पंच सरपंच जनप्रतिनिधि हमारी विचारधारा के जितना आवश्यक है हमारे चुनाव की प्रक्रिया नियमित थी परन्तु दुर्भाग्य से 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई जिसके कारण चुनाव सम्पन्न नहीं हो सके। उन्होंने कहा प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालन समिति बनाई जाएगी। हम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में चुनावो में सफलता हासिल करेंगे। हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की विचारधारा एवं हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आमजन तक पहुचने का कार्य करे। 

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि चुनावों के लिए कानूनी एवं तकनीकी प्रभारी सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के प्रभारी सभी नगरीय निकायों में बनाये जाएंगे। जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर हितग्राही सम्मलेन हो और उन्हें सम्मानित किया जाए। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक लोंगो को जागरूक करना होगा। 

बैठक में भाजपा केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव, रमेश खीक, राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, पूर्व विधायक भैया साहब लोधी, जंडेलसिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर रघुवंशी, बैजनाथ यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशवसिंह तोमर, रामस्वरूप रिझारी, उपाध्यक्ष मंजुला जैन, अशोक खंडेलवाल, नबावसिंह कुशवाह, हेमंत ओझा, ओमप्रकाश जैन, रामकली जाटव, मंत्री मनीष अग्रवाल, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, मनोज शर्मा, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, पृथ्वीराज जादौन, दीपेश फर्डनीश, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 30 मई 2022 को 8 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इन वर्षों में जहां कई ऐतिहासिक निर्णय देशहित में लिए गए हैं ,वही अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है।इस हेतु माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर सयोजक एवं सह संयोजक के रूप में पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

No comments: