मिशन अंकुर कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न, द्वितीय बैच आज से होगा प्रारंभशिवपुरी-अंकुर मिशन कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में प्रारम्भिक शिक्षा छात्र-छात्राओ के लिए नींव का कार्य करती है, इसलिए इसकी उपयोगिता बहुत अधिक हो जाती है, यदि बच्चों की नींव मजबूत है तो बच्चे का भविष्य उज्ज्वल होगा, इसलिए कक्षा 1 एव 2 मे जो शिक्षक अध्यापन कार्य कराते है उनकी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि आपके द्वारा 5 दिवस में जो प्राप्त किया है उसे बच्चों तक पहुचाना सुनिश्चित करे, यह महत्वपूर्ण दायित्व आपको सौंपा जाता है जिससे कि एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके। उक्त बात कही डाईट प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव ने जो स्थानीय डाईट सभागार में आयोजित 5 दिवसीय अंकुर मिशन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण समापन वर्ग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान निपुण भारत के अंतर्गत मिशन अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 एव 2 मे अध्यापन कराने बाले शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बेच का समापन हुआ। प्रथम बेच के समापन अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी मनोज निगम एवं प्राचार्य डाइट अशोक श्रीवास्तव उपस्थित थे। बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर द्वारा बताया कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम मे 76 शिक्षकों में 67 शिक्षक उपस्थित हुए एवं 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ढाई दिन हिन्दी विषय एवं ढाई दिन गणित विषय की बुनियादी साक्षरता संबंधी आवश्यकता के अनुरूप कठिन बिंदुओ के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा करते हुए आगामी पाठ्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी एवं बच्चों में बुनियादी शिक्षा के स्तर को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है। यहां द्वितीय बेच 24 मई मंगलबार से प्रारंभ होगा जिसमे 80 शिक्षक शिक्षिकाये भागे लेंगे। द्वितीय बेच में जन शिक्षा केंद्र भानगढ़, सेवढ़ा, तनपुर एवं ठर्रा के शिक्षक सहित जन शिक्षक भाग लेंगे।
प्रशिक्षण प्रभारी राजेश खत्री, कैलाश नारायण शाक्य, मास्टर ट्रेनर निर्मल जैन, महावीर मुगदल, जवाहर सिंह रावत, राम लखन राठौर का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य डाइट द्वारा शानदार व्यवस्थाओ हेतु बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर एवं पूरी टीम को धनयबाद ज्ञापित करते हुए शुभाकामनाए एवं बधाई दी। अंत मे सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए एवं समापन गीत के साथ नीरज शर्मा के द्वारा गाकर एक शानदार प्रस्तुति दी।

No comments:
Post a Comment