---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 23, 2022

लायंस क्लब शिवपुरी राईजर्स की नवीन कार्यकारिणी गठित


अध्यक्ष बने पौरुष मित्तल, सचिव अर्पित बंसल, कोषाध्यक्ष सीए अखिल गोयल

शिवपुरी-युवाओ की समाजसेवी टीम लायंस क्लब शिवपुरी राईजर्स की नवीन कार्यकारिणी का गठन गत दिवस स्थानीय टूरिस्ट विलेज परिसर में किया गया। इस दौरान नॉमिनेशन कमेटी ने क्लब के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष लायन पौरुष मित्तल, सचिव अर्पित बंसल, कोषाध्यक्ष अखिल गोयल, मेम्बरशिप कमेटी चैयरमैन प्रतीक गुप्ता, प्रथम उपाध्यक्ष अनुज सर्राफ, द्वितीय उपाध्यक्ष सक्षम जैन, तृतीय उपाध्यक्ष लायन हिमांशु गुप्ता, चतुर्थ उपाध्यक्ष लायन शैलेंद्र गर्ग, सह कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त सचिव मोहित जैन, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लवलेश जैन, कोऑर्डिनेटर पुनीत गोयल, क्लब सर्विस चेयरपर्सन सीए वेदांत सिंघल, मार्केटिंग चेयर पर्सन अंकित चचरा, टेमर प्रतीक सहगल, टेल ट्विस्टर निखिल गोयल,निर्देशक मंडल मे मोहित अग्रवाल, डॉ नितेश शर्मा, सोनू गोयल, गौरव बंसल, नितिन सेठी, मोहित बिंदल, अनुज गोयल, सेतु अग्रवाल, शुभम गोयल को दायित्व सौंपा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी कार्यकाल की योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर क्लब के गाइडिंग लायन गोपिन्द्र जैन, ऑनरेरी मेंबर विनायक सेठ उपस्थित थे। स्वागत भाषण अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल एवं आभार सचिव हिमांशु गुप्ता द्वारा दिया गया।

No comments: