---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 23, 2022

राजकुमार पाल बने पाल समाज के नगर अध्यक्ष


शिवपुरी-
अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा शिवपुरी की कार्यकरिणी गत दिवस गोपाल जी गार्डन में घोषित की गई जिसमें वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद राजकुमार पाल को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। राजकुमार पाल की नियुक्ति पाल महासभा के राष्ट्रीय अद्यक्ष पूर्व मंन्त्री शैतान सिंह पाल के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष एड. धर्मेद्र सिंह पाल की सहमति से जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने की है। पाल समाज के नगर अध्यक्ष राजकुमार ने अपनी नियुक्ति पर समाज के राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिले नेतृत्व का आभार जताया तथा अपने पद पर ईमानदारी और निष्ठा से कार्य कर समाजसेवा का संकल्प लिया। राजकुमार पाल को नगर अद्यक्ष बनाये जाने पर समाज बंधुओं ने उन्हें बधाईयां दी हैं।

No comments: