शिवपुरी-जिले के भौंती थाना अंतर्गत खोड़ से मृत्यु भोज में शामिल होकर घर लौट रहे चार आदिवासी युवकों में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।जानकारी के अनुसार भौती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम सिमररा के चार युवक खोड़ में आयोजित मृत्यु भोज में शामिल होने के बाद टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमसी 8246 पर सवार हो कर अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उदयपुरा तिराहे के पास पीछे से ट्रक क्रमांक एमएच 04, एएल 2588 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुऐ बाइक सवारों में टक्कर मार कर दी और रौदता हुआ चला गया।
हादसे में चिंटू उर्फ सुरेंद्र पुत्र कदम सिंह, छोटू पुत्र प्रकाश, राहुल पुत्र अमर सिंह तीनों आदिवासी युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पवन आदिवासी पुत्र मानसिंह आदिवासी को गंभीर चोटें आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुँची खोड़ चौकी पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले बाहन की जानकारी ली जानकारी के बाद दुर्घटना करने के बाद मौके से भागे हुए ट्रक को अमोला पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। तीनों युवकों का पीएम कराया गया और घायल युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment