---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 14, 2022

गोल्ड मैडल लाकर देश का नाम रोशन करें वेटलिफ्ििटंग और पावर लिफ्ििटंग खिलाड़ी: कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह




पोलोग्राउण्ड स्थित ओपन जिम परिसर में कलेक्टर-एसपी ने किया वेटलिफ्ििटंग जिम का शुभारंभ

शिवपुरी- निश्चित रूप से शिवपुरी के खिलाडिय़ों के लिए यह एक अवसर है कि मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में जिस प्रकार से ओपन जिम की स्थापना विभिन्न स्थानों परकी गई है वहीं अब खेल विभाग की ओर से पोलोग्राउण्ड के इस मैदान में आने वाले विभिन्न खेलों में दक्ष खिलाडिय़ों के लिए वेटलिफ्ििटंग और पावर लिफ्ििटंग जिम का लाभ मिल सकेगा जहां खेल विभाग की ओर से भी समय-समय पर इन खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन स्वरूप कई प्रतियोगिताऐं भी आयोजित कराई जाएगी ताकि इस क्षेत्र के खिलाडिय़ों को आगे लाया जा सके, इसके साथ ही वेट और पावर लिफ्ििटंग की इस जिम से हमें आशा ही नहीं वरन् पूर्ण विश्वास है कि इस खेल के खिलाड़ी सर्वाधिक गोल्ड मैडल लाकर अंचल शिवपुरी का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन करेंगें। उक्त बात कही जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जो स्थानीय पोलोग्राउण्ड मैदान में स्थित ओपन जिम के परिसर में नवीन वेटलिफ्ििटंग और पावर लिफ्ििटंग  जिम के शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने भी इस क्षेत्र के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विभाग के द्वारा संचालित होने वाली इस वेटलिफ्ििटंग और पावर लिफ्ििटंग जिम में प्रशिक्षण लें और अधिक से अधिक संख्या में ऐसे खिलाड़ी निकलकर बाहर आए जो इस क्षेत्र में ना केवल अपना बल्कि संपूर्ण जिला शिवपुरी और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को खेल विभाग के द्वारा स्थापित इस वेटलिफ्ििटंग और पावर लिफ्ििटंग जिम के बारे में विस्तृत जानकारी जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने दी  और अन्य खेल प्रतिभाओं को निखारते हुए हर संभव खेल के खिलाडिय़ों के लिए आगे बढ़ाने की बात भी कही। 

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का अगला संस्करण भोपाल में किया जाना प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत खेल विभाग सेन्ट्रल गर्वमेंट से सामंजस्य स्थापित करता है और इसके अंतर्गत पूरे देश के खिलाडिय़ों को अपने खेल काप्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में वेटलिफ्ििटंग के खिलाडिय़ों को भी इस जिम के माध्यम से अवसर प्राप्त हो सकेगा। यहां वेटलिफ्ििटंग और पावर लिफ्ििटंग जिम में इस खेल के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण रविन्द्र कोड़े के द्वारा प्रदाय किया जाएगा। 

स अवसर पर वेटलिफ्ििटंग और पावर लिफ्ििटंग फेडरेशन संरक्षक संजीव ढींगरा, अध्यक्ष सचिन शिवहरे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, सचिव एम.आर.नेवास्कर, वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां, सहित खिलाड़ी मुस्कान सैक नेशनल उड़ीसा राज्य स्तरीय मैडल, कुं.भावना शर्मा सिल्वर मैडल, श्रीमती सलोनी पाल आर.पुलिस विभाग, कमल सिंह बाथम शेरा ग्रा. युवा समन्वयक, मोंटी शर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन कमल बाथम शेरा ने किया।

No comments: