शिवपुरी-मलेरिया डेंगू उन्मूलन की दिशा में गोदरेज के सहयोग से फैमिली हेल्थ इंडिया व जिला स्वास्थ समिति शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित एंबेड परियोजना के डेंगू पखवाड़ा का आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. संजय ऋषिवर और मलेरिया सलाहकार डॉ.राजेश वर्मा के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले विकासखंड पिछोर के ग्राम खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रदर्शनी व बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को मलेरिया डेंगू से बचाव के बारे में बताया।खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल ऑफिसर अनुराग तिवारी ने बताया कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया समय पर इलाज न मिलने पर ये बीमारी बहुत घातक हो सकती है। इसलिए बुखार आने पर 24 घंटे के अंदर खून की जांच अवश्य कराएं। जिला समन्वयक फैमिली हेल्थ एंबेड परियोजना दीपक जौहरी ने बताया कि जिले को मलेरिया डेंगू मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे और मलेरिया, डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचना है तो सतर्कता शीघ्रता और सम्पूर्ण इलाज बहुत जरूरी है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लार्वा सर्वे एवं विनिस्ट्री करण भी किया गया व डेंगू पखवाड़ा आगामी सप्ताह तक लगातार चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में एंबेड टीम के सदस्य प्रोग्राम एसोसिएट विवेक झा, महेश कुमार, रियाज खान, हरगोविंद कोली, महेश गौतम, पवन कुशवाह का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment