---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 13, 2022

कलापथक दल ने गीतों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए


ग्रामीणों को मद्य निषेध की प्रतिज्ञा दिलाई

शिवपुरी-कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत बदरवास, ग्राम पंचायत अटलपुर, खिरिया में लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान जागरूकता गीतों को गाकर लोगों को जागरूक किया। कलापथक दल ने जनपद पंचायत बदरवास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर मद्य निषेध की प्रतिज्ञा दिलाई गई। कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समाज में बढ़ती हुई शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की लत और नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इससे मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए जन चेतना का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में कलाकारों के ओर से समाज में बढ़ती मद्यपान की प्रवृत्ति, नशीली दवा और मादक पदार्थों के दुष्परिणाम से ग्रामीण जन को अवगत कराया गया।

No comments: