---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 22, 2022

लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के हृदय एवं मधुमेह रोग शिविर में आधा सैकड़ा मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ


हृदय एवं मधुमेह रोग को लेकर डॉ.अमित गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण कर किया उपचार, दी स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी

शिवपुरी- हृदय रोग से अपने साथियों खो चुकी समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ का प्रयास है कि हृदय व मधुमेह रोग के प्रति हरेक नागरिक जागरूक हो और इसे लेकर संस्था के द्वारा दिवंगत लायन्स साथी स्व.राकेश जैन एवं स्व.श्रीमती वंदना शिवहरे की स्मृति में स्थानीय जैसवाल जैन धर्मशाला शंकर कॉलोनी में एक दिवसीय नि:शुल्क हृदय एवं मधुमेह रेाग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ हृदय रोग डॉ.अमित गुप्ता ने अपनी सेवाऐं शिविर में आने वाले मरीजों को प्रदाय की और मरीजों का परीक्षण करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

इस दौरान शिविर की शुरूआत सर्वप्रथम दिवंगत साथी स्व.राकेश जैन एवं स्व.श्रीमती वंदना शिवहरे को स्मरण करते हुए दो मिनिट का मौन धारण किया गया तत्पश्चात शिविर में आए मरीजों का पंजीयन कर डॉ.अमित गुप्ता के द्वारा हृयद रोगियों एवं मधुमेह रोग से ग्रसित मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर का आयोजन मुख्य रूप से अपने दिवंगत साथियों की सेवा स्मृतियों को संजोते हुए लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ की अध्यक्ष श्रीमती रूचि जैन, सचिव हेमंत नागपाल व कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन अग्रवाल (बंटीभैया)के द्वारा किया गया, शिविर संयोजक ला.महिपाल अरोरा व रवि पोद्दार रहे जबकि पंजीयन प्रभारी ला.मयंक भार्गव रहे। 

इसके साथ ही शिविर में लायन साथियों राजेश गुप्ता राम, निर्मल जैन, गिर्राज ओझा, संजीव जैन माणिक, पारस जैन आदि सहित अन्य साथी शामिल रहे। इस दौरान शिविर में आधा सैकड़ा मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया व 30 मरीजों को 15 दिनों की दवाऐं भी संस्था कीओर से प्रदाय की गई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सौरभ सांखला के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: