---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 30, 2022

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा के द्वारा किया गया पत्रकार सम्मान समारोह


शिवपुरी-
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शहर के पत्रकारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शंकर कॉलोनी स्थित जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका शिवहरे के निवास पर किया गया। यहां आधा दर्जन पत्रकारों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

मीडिया प्रभारी नीतू जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन जेसी प्रियंका शिवहरे जोन डायरेक्टर एसएमए के निज निवास पर किया गया जिसमे पत्रकारों को फूल माला एवं स्मृति चिन्ह भेट कर नागरिकों की भलाई के लिए सम्मानित किया गया जिसमे अध्यक्ष आशु अग्रवाल द्वारा कहा गया कि पीड़ित, शोषित व असहाय व्यक्तियों की आवाज बुलंद करने वाले सभी पत्रकार बंधुओ का हम आभार व्यक्त करते है 

एवं जेसी प्रियंका शिवहरे द्वारा कहा गया कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ को सशक्त करते हुए, देश के विकास में अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे मैं उन सभी पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद देना चाहूंगी जो निरंतर अपनी पत्रकारिता से देश और सरकार को जागरूक करते है एवं सभी पत्रकार बंधुओ ने अपने विचार व्यक्त किए एवं जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की सराहना की। कि वह आगे भी इसी तरह निरंतर काम करते रहे हम आपका सहयोग करते रहेंगे। 

इस दौरान यहां जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा सैमुअल दास, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष राजू यादव, अजयराज सक्सेना, नेपाल बघेल, अनिल कुशवाह एवं जनक सिंह रावत, रानू लोधी एवं श्रीमती आरती जैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोन डायरेक्टर एसएमए प्रियंका शिवहरे, अध्यक्ष आशु अग्रवाल, सचिव रश्मि गोयल, रिजवाना खान, तनुजा गर्ग, अंजना अग्रवाल, रुचि मंगल, संध्या अग्रवाल, नीतू जैन एवं समस्त जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में रश्मि गोयल द्वारा सभी पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया। जिसमे प्रियंका शिवहरे एवं जेसी नीतू जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments: