---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 12, 2022

कलापथक दल दे रहा नशा न करने का संदेश


शिवपुरी-
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में कलापथक दल द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीतों के माध्यम से लोगों को नशे का परित्याग करने संबंधी कार्यक्रम बुधवार को तहसील नरवर के ग्राम भीमपुर, तुकी एवं बीआरसी कार्यालय नरवर में प्रस्तुत किए गए साथ ही नशामुक्ति के लिए प्रेरित भी किया गया। कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जीवन में किस तरह व्यसन प्रवेश कर जीवन को खत्म करता है एवं हंसते खेलते खुशहाल परिवार को बर्बाद करता है। श्री श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समाज में बढ़ती हुई शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की लत और नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया।

No comments: