शिवपुरी/नरवर। नरवर मप्र जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वाधान में आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर एकात्म पर्व का आयोजन स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र शासन के राज्यमंत्री रमेश खटीक, अध्यक्षता मुकेश खटीक अध्यक्ष जनपद पंचायत, मुख्य वक्ता संजय गौतम, विशिष्ट अतिथि नंद किशोर पाठक सीईओ, जनपद पंचायत प्रदीप शुक्ला, बीआरसीसी रवि रमन पाराशर सीडीपीओ, सुरेश सोनी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा शंकराचार्य और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण महेश सिंह परिहार विकास खण्ड समन्वयक/नोडल अधिकारी जन अभियान परिषद नरवर द्वारा दिया गया। सभी अतिथियों ने शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता संजय गौतम ने अपने उद्बोधन में बताया कि मात्र 32 वर्ष की आयु में शंकराचार्य ने पूरे अखंड भारत का भ्रमण कर चार धामों पर चार मठों की स्थापना की है।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री रमेश खटीक ने बताया कि शंकराचार्य जी ने अल्पायु में ही सन्यास धारण कर लिया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद शंकराचार्य जी के एकात्म वाद से लिया गया है। कार्यक्रम का संचालन राकेश लाक्षकार अध्यक्ष साहस युवक मंडल नरवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिन शर्मा ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन अभियान परिषद से जुड़े नरेंद्र सेन, हाकिम सिंह कुशवाह, वीरू बाथम, स्नेहा चौरसिया, साजिया बानो, भावना रजक, चंद्रकांता सोनी, लोकेन्द्र शर्मा, राजू परिहार, नरोत्तम शर्मा, सुनीता सेन मोहित श्रीवास मन्दिर के पुजारी दिलीप भार्गव, प्रेम नारायण शर्मा, मोहित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment