प्रसिद्ध कथावाचक वासुदेव नंदनी भार्गव करेंगी कथा का वाचनशिवपुरी- जीवन में धैर्य और ईश्वरीय भक्ति का अनूठा उदाहरण विभिन्न कथाओं के माध्यम से प्रदान करने वाली प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा वाचक वासुदेव नंदिनी भार्गव के मुखारबिन्द से ग्राम बिजरावन में आर्शीवचन स्थानीय श्रद्धालुओं को श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
इसे लेकर स्थानीय ग्रामवासियों के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 15 से 22 मई तक किया गया है जिसका भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ रविवार को हुआ। यहां आचार्यत्व का दायित्व पं.वासुदेव भार्गव के द्वारा निभाया जाएगा जबकि श्रीहरि ठाकुरजी की विभिन्न कथा लीलाओं का वर्णन व्यासपीठ से कथावाचक वासुदेव नंदिनी भार्गव के द्वारा किया जाएगा।
स्थानीय ग्राम बिजरावन के श्रीहनुमान मंदिर बाग वाले हनुमान जी परिसर में आयेाजित श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुजन भाग लें इसे लेकर ग्राम-ग्राम तक प्रचार-प्रसार किया गया है साथ ही समस्त धर्मप्रेमीजनों से भी इस भव्य धार्मिक आयोजन में सपरिवार भाग लेने का आह्वान किया गया है। कथा प्रतिदिन दोप.12 बजे से सायं 6 बजे तक जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment