---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 27, 2022

बच्चों को घेरना न हो एक मात्र लक्ष्य : जेडी दीपक पाण्डेय


मिशन अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत 5 दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच हुआ प्रारंभ

शिवपुरी-निपुण भारत के अंतर्गत मिशन अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 एव 2 मे अध्यापन कराने बाले शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच के प्रारम्भिक सत्र सयुक्त संचालक ग्वालियर दीपक पाण्डेय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शा उमावि मॉडल स्कूल शिवपुरी मे कहा कि बच्चे भारत का भविष्य है जो शिक्षक बच्चों को तीन घंटे घेरना एक मात्र लक्ष्य समझते है बो संस्था सबसे नीरस संस्था कहलाती है, शिक्षक यह कोशिस करे कि बच्चे स्वयं संस्था मे आने हेतु प्रफुल्लित महसूस करें, बच्चों को पास कराना अपना लक्ष्य न बनाए बल्कि उन्हे श्रेष्ट संस्कारों के साथ उत्कृष्ठ नागरिक बनाएं। 

जीडी ग्वालियर ने शिक्षकों से कहा अंकुर कार्यक्रम के तहत जो भी इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर रहे है बह बच्चों तक पहुचाना अपाकी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है, जिससे कि देश का भविष्य उज्ज्वल कर सकें, प्रदेश के मुखिया की उत्कृष्ठ योजना सी एम राइस के तहत मॉडल स्कूल शिवपुरी का जो चयन सीएम राइस के प्रथम चरण मे हुआ है, उसका भी निरीक्षण किया एवं प्राचार्य मॉडल स्कूल को क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया। 

मिशन अंकुर योजना के अंतर्गत द्वितीय बेच का संचालन मॉडल स्कूल मे किया जा रहा है, जिसमे कुल 80 नामांकित शिक्षकों मे से 70 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, मिशन अंकुर के अंतर्गत तृतीय बेच का प्रारंभ 29.05.2022 को होगा। प्रशिक्षण को शानदार तरह से संचालित करने के लिए बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर एवं पूरी टीम के कार्येाँ को सराहा। यहां डाइट शिवपुरी से जितेंद्र गुप्ता, श्रीमती निधि मुले एवं उनकी टीम के द्वारा भी मॉडल स्कूल मे उपस्थित देकर 90 मिनिट तक प्रशिक्षण का संचालन देखा।

No comments: