---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 26, 2022

पंच दिवसीय सुंदरकांड यात्रा से लौटी जानकी सेना





ऋषिकेश हरिद्वार और गाजियाबाद में सुंदरकांड के साथ गूंजे मां जानकी के जयकारे

शिवपुरी। सुंदरकांड के माध्यम से देश भर में धर्म जागरण और आध्यात्मिक अलख जगाने के उद्देश्य से जानकी सेना संगठन द्वारा तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड यात्रा प्रारंभ कर दी गई है इसी क्रम में बीते 20 मई को तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड की भव्य सुंदरकांड यात्रा शिवपुरी के बीआर भवन से रवाना हुई जो 21 मई को सुबह श्री राम तपस्थल ब्रम्हपुरी सनकादिक पीठ आश्रम ऋषिकेश पहुंची जहां पर संगठन सदस्यों ने भव्य स्तर पर महा सुंदरकांड किया। 

जहां पर गंगा मैया का महत्व अत्यंत धार्मिक प्राचीन और महत्वपूर्ण है यहां पर गंगा मैया अपने शांत वेग में बहती हैं इसके बारे में जानकारी देते हुए आश्रम के महंत श्री दयाराम दास जी महाराज ने बताया कि यहां पर प्रभु ने बनवास के कुछ दिन काटे थे उस समय जब वह तपस्या में लीन रहते थे तो गंगा मैया के तौर पर उन्हें परेशानी होती थी जब उन्होंने गंगा मैया से इस बात का निवेदन किया तो उन्होंने सिर्फ 500 मीटर के एरिया को एकदम शांत कर दिया यह चमत्कार स्वयं सिद्ध होकर  देखने योग्य भी है। सुंदरकांड यात्रा पर पहुंचे 57 सदस्य दल द्वारा ऋषिकेश हरिद्वार के कई स्थानों का भ्रमण किया गया, जहां पर जय जानकी माई के जय कारे की लगाए गए। 

23 मई को सुबह संगठन के लोग गाजियाबाद पहुंचे जहां पर जानकी सेना संगठन की राष्ट्रीय प्रभारी नवीन त्यागी महाराज के आयोजन में सुंदरकांड का पाठ किया गया। जानकी सेना संगठन संरक्षक एवं राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, दूधेश्वर धाम मंदिर के महंत रमेश गिरी जी महाराज एवं वृंदावन से पधारे संगठन के वरिष्ठ वेद बिहारी जी महाराज एवं महाराणा प्रताप सेना के वीर शिरोमणि प्रीतपाल सिंह खौसला ने उपस्थित जनसमुदाय को जानकी सेना के संबंध में जानकारी देते हुए संबोधित भी किया गया।  

No comments: