---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 18, 2022

भारत स्काउट एवं गाइड की आठ सदस्यीय ट्रेकिंग टीम पिड़ारी गिलेशियर के लिए आज होगी रवाना


शिवपुरी-
भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल द्वारा रोवर रेंजर ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें छात्र एवं छात्राओं को लीडरशिप के साथ-साथ  व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से पहाड़ी क्षेत्र की ट्रेकिंग के लिए शिवपुरी जिले से 08 सदस्यीय स्काउट गाइड टीम गुरुवार को संजय श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी, तरुण अग्रवाल राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त स्काउट शिवपुरी, विमल श्रीवास्तव सहायक संचालक शिक्षा, संदीप वशिष्ठ जिला उपाध्यक्ष स्काउट, महेंद्र सिंह तोमर जिला खेल अधिकारी एवं ओआईसी स्काउट के मार्गदर्शन में हल्द्वानी उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।

जानकारी देते हुए शिक्षक कमलकान्त कोठारी ने बताया कि स्काउट गाईड के छात्र एवं छात्राओं को ट्रैकिंग टीम के लिए शिवपुरी से दिल्ली एवं दिल्ली से हल्द्वानी तक भारतीय रेल से यात्रा कराई जाएगी साथ ही हल्द्वानी से बागेश्वर तक बस फिर  टैक्सी द्वारा बागेश्वर से भरारी होते हुए सॉन्ग पहुँचेंगे।  22 मई को  सॉन्ग से बर्फ की पहाडियों पर प्रतिदिन 10 से 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा एवं पहाड़ी गाँव ढाकुरी, खाती ,दवाली, फुरकिया में रात्रि विश्राम किया जाएगा तत्पश्चात 26 मई को पिंडारी ग्लेशियर पहुंचेगें जहां 22 मई से 28 मई  तक मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करेगा ना ही लाइट की सुविधा होगी इतना ही नहीं यहां तापमान 0 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहेगा। 

इस अवसर पर श्रीमती गीता दीवान जिला कमिश्नर गाइड, विवेक श्रीवास्तव प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी एवं सहायक जिला कमिश्नर स्काउट, विनय श्रीवास्तव प्राचार्य हैप्पीडेज स्कूल एवं सहायक जिला कमिश्नर स्काउट मुन्ना लाल शर्मा, हजारी लाल धाकड़, अशोक चौधरी, सुदर्शन गुप्ता, दिलीप राय कपिल सिंह सिसोदिया, श्रीमती पुष्पलता सक्सेना, श्रीमती प्रेमलता शिवहरे, श्रीमती ममता वाजपेई, श्रीमती संगीता सचदेवा, पंकज पाण्डेय एवं सभी स्काउट एण्ड गाइड ने सफल एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं प्रदान की है।

No comments: