शिवपुरी- पुलिस थाना तेंदुआ के द्वारा एक छेड़छाड़ के आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह पाली तिराहे पर कहीं जाने की तैयारी में था तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा और उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर थाना तेन्दुआ में शिकायत दर्ज की थी जिसमें बताया गया था कि फरियादीया अपने खेत पर से वापस घर लौट रही थी कि रास्ते मे ही गांव के एक लड़के ने मुझे बुरी नियत से पकड़ लिया और जबरजस्ती करने की कोशिश की रिपोर्ट पर से थाना तेंदुआ पर अपराध क्रमांक 66/22 धारा 354,354(ख) भादवि एवं 7/8 पॉस्को एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।इसी क्रम में बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तेंदुआ उनि. मुकेश दुबोलिया मय फोर्स के आरोपी की तलाश हेतु रबाना हुये। आरोपी की तलाश उसके घर पर की गई तो घर पर ताला लगा मिला आसपास पूछताछ की पर कोई पता नहीं लग सका। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि अपराध क्रमांक 66/22 का आरोपी पाली तिराहे पर हाईवे पर कहीं जाने के लिये किसी के इन्तजार में खड़ा है, थाना प्रभारी तेंदुआ मय हमराह बल के सूचना पर रवाना होकर पाली तिराहे पर पहुचे तो एक लडका काली शर्ट एवं नीला जीन्स पहने हुए खडा मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको हमराह फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा जिससे अपराध सदर के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर थाने लाये। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी तेंदुआ उनि. मुकेश दुबोलिया, आर 936 अमरीश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment