हृदय रोग से संबंधित मरीजों सहित अन्य रोगियों को मिलेगा उपचार, होंगी नि:शुल्क आवश्यक जांचें
शिवपुरी- आमजन की सेवा में समर्पण भाव से कार्य करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणीय वेदांता मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल शिवपुरी के द्वारा अब से प्रति रविवार को आमजन के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन की रूपरेखा तय की गई है जिसमें ना केवल हृदय रोग जैसे गंभीर रोग बल्कि तमाम तरह की बीमारियों को लेकर आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा परामर्श एवं परीक्षण उपरांत नि:शुल्क आवश्यक जांचें व दवाऐं भी दी जाऐगी। यह शिविर प्रति रविवार को प्रात: 10 बजे से दोप.1 बजे तक वेदांता मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल शिवपुरी में आयोजित होगा। जिसमें संबंधित मरीज आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार प्राप्त कर सकेंगें।
जनसेवा में समर्पित इस अभिनव पहल के बारे में जानकारी देते हुए वेदांता मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ.महेन्द्र वर्मा ने बताया है कि प्रति रविवार को वेदांता मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल पोहरी रोड़ शिवपुरी पर आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क ओपीडी(स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सीनियर सिटीजन एवं गर्भवती महिलाओं के लिए दवाईयां एवं जांचें नि:शुल्क की जाऐंगी साथ ही प्रति कैम्प में बीपी, शुगर, ईसीटी आदि की जांचें भी शिविर स्थल पर ही नि:शुल्क होंगी।
इसके साथ ही सीनियर सिटीजन एवं गर्भवती माताओं के लिए खून की जांच पर 50 प्रतिशत की छूट एवं दवाईयों पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ भी शिविर के माध्यम से प्रदाय किया जाएगा।
इस शिविर में महीने के पहले रविवार को गर्भवती माताओं के लिए नि:शुल्क जांचें की जाऐंगी जिसमें विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ.शैली सेंगर शिविर में अपनी सेवाऐं देंगी, इसके साथ ही महीने के दूसरे रविवार को सीनियर सिटीजन के हृदय रोग का परीक्षण व उपचार विशेषज्ञ हृदय रोग डॉ.दिनेश राजपूत के द्वारा किया जाएगा और नि:शुल्क जांचें एवं दवाईयों का वितरण किया जाएगा,
महीने के तीसरे रविवार को विशेषज्ञ नेत्र रोग डॉ.गिरीश चतुर्वेदी के द्वारा शिविर में आने वाले नेत्र रोगियों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा साथ ही महीने के अंतिम चौथे रविवार को वेदांता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंप का वृहद आयेजन होगा जिसमें पेट, हर्निया, अपेंडिक्स, पथरी, पाईल्स, हड्डी, दंत रोगों का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जाएगा साथ ही हड्डीयों की जांच बीएमडी मशीन के द्वारा नि:शुल्क की जाएगी।
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ.एस.के.बंसल हड्डी रोग, डॉ.रमन ओहरी पेट एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन एवं दांत व जबड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ.महेन्द्र वर्मा शामिल रहेंगें। प्रति रविवार को आयोजित होने वाले इस नि:शुल्क स्वास्थ्य में अधिक से अधिक संख्या में मरीज वेदांता मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है।

No comments:
Post a Comment