---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 25, 2022

लायंस राईजर्स द्वारा वृद्धाश्रम को दी गई एलईडी भेंट


शिवपुरी-
युवाओं की समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स द्वारा अस्पताल चौराहे पर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए क्लब के अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल के सौजन्य से एक एलईडी व डीटीएच सेटअप बॉक्स के साथ भेंट की गई व एलईडी टीव्ही मिलने पर आश्रम के सभी सदस्यों की और से क्लब को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर क्लब के ही नवनियुक्त कोषाध्यक्ष सीए अखिल गोयल व संदीप अग्रवाल ने अपनी और से नाश्ता एवं फल भी वितरित किए। इस सेवा गतिविधि के दौरान सचिव हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग, गाइडिंग गोपिन्द्र जैन, विनायक सेठ, नवनियुक्त अध्यक्ष पौरुष मित्तल, सचिव अर्पित बंसल, अंकित भसीन, प्रतीक गुप्ता, अनुज सराफ, सीए मोहित जैन, पुनीत गोयल, अनुज गोयल, संदीप गुप्ता, डॉक्टर नितेश शर्मा, आदि लायन सदस्य उपस्थित रहे व सेवाभावी गतिविधि के लिए वर्तमान अध्यक्ष लायन गौरव खंडेलवाल को साधुवाद ज्ञापित किया।

No comments: