बैंक खाते की राशि भी कर ली आहरितशिवपुरी-दिव्यंांग को शासन की योजनाओं से वंचित किए जाने को लेकर वह कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और अपने अधिकारों के तहत प्रदत्त योजनाओं का लाभ लेने की मांग जिला प्रशासन से की। इस दौरान दिव्यंाग युवक के द्वारा एक आवेदन भी दिया गया जिसमें उसने शासकीय मदद को लेकर जिला प्रशान से गुहार लगाई। इसके अलावा फरियादी दिव्यांग के बैंक खाते से कागजात लेकर पंचायत सचिव के द्वारा करीब 3 लाख रूपये भी आहरित कर लिए गए।
यहां कलेक्ट्रेट परिसर मे आए नरवर तहसील के चितरी ग्राम पंचायत फरियादी मेहताब चदार का कहना है कि बीते दिसंबर के महीने में ग्राम सेक्रेटरी द्वारा पहले आश्वासन दिया गया कि आप हरिजन की श्रेणी में आते हैं और बहुत सी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और इसके चलते उनके आधार कार्ड और जमीन का दस्तावेज ले लिया गए और कहां कुछ दिनों के बाद आपको शासन से मिलने वाली मदद का फायदा होगा और यह कह कर गांव का सचिव चलता बना, जब समय बीत जाने के बाद उन्होंने पूछा कि अभी तक शासन से मिली राशि नहीं आई है तो पंचायत सचिव ने जे.सी.बी चलवा कर उनका पूरा खेत खराब कर दिया। यहां पंचायत सचिव सुखदेव रावत द्वारा यह कार्य किया गया तथा शासन से मिलने वाली ना राशि दी और 2,96,000 निकाल भी लिए गए। फरियादी मेहताब शारीरिक रूप से दिव्यांग है और अपने ग्राम चितरी से कलेक्ट्रेट पर आकर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई।

No comments:
Post a Comment