विधायक के लगाए गए सवाल पर पेंशन प्रकरणों को लेकर अब बिलंव होने पर संबंधित अधिकारी पर लगेगा अर्थदंड शिवपुरी-प्रदेश सरकार अब अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिटायरमेंट अथवा मृत्यु होने पर तत्काल बाद उनके पेंशन प्रकरण का निराकरण करने हेतु नियमों में सख्ती करने जा रही है। अभी तक संबंधित कर्मचारी का विभाग और कोषालय अधिकारी/कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें पेंशन की स्वीकृति देने में अनेक नियमों और कमियों का हवाला देकर महीनों का समय लगा देते हैं। जिससे सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी/मृत कर्मचारी के परिजन महीनों तक विभाग और कोषालयों के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ इसे लेकर अब इस कार्यवाही में कोई भी विलंब हेतु उत्तरदायी कर्मचारियों होगा तो उस पर अर्थदंड लगाने का नियम सरकार बनाने जा रही है, जिससे अब पेंशन प्रकरणों का निराकरण शीघ्र हो सकेगा।
यह जानकारी दी कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने जिन्होंने मप्र सरकार के माध्यम से पेंशन हितग्राहियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा सत्र में प्रश्न लगाकर इस विषय से सामान्य प्रशासन विभाग को अवगत कराया गया था जिस पर अब विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के प्रयासों को सफलता मिलती प्रतीत हो रही है और इससे पेंशन हितग्राहियों को काफी लाभ पहुंचेगा वह अपने पेंशन प्रकरणों को लेकर सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर नहीं होंगें।
विधानसभा में लगाया प्रश्र अब पेंशन प्रकरणों में लापरवाही वालो पर लगेगा अर्थदण्ड
विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि पेंशन प्रकरणों को लेकर उनकी ओर कई समस्याऐं आयी थी जिसे लेकर उन्होंने पेंशन प्रकरणों की इस तरह की परेशानीयों और अव्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए गत विधानसभा सत्र में सामान्य प्रशासन विभाग से लंबित पेंशन प्रकरणों और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी को लेकर प्रश्र लगाया गया था जिस पर पेंशन प्रकरणों की मांग कर रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के बिलंब हेतु विभाग एवं कोषालय के उत्तरदायी व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही की मांग की गई थी।
इनका कहना है-
पेंशन प्रकरणों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही या उदासीनता ना बरती जाए, हमारे पास कई शिकायतें आई थी इसे लेकर पेंशन के इन प्रकरणों को लेकर मेरे द्वारा विधानसभा में प्रश्र लगाया गया और माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पेंशन प्रकरणों को लेकर यह उचित निर्णय लिया गया।
वीरेन्द्र रघुवंशी
विधायक कोलारस, जिला शिवपुरी

इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णय हेतु आभार मानते है कि उन्हेांने पेंशन हितग्राहियों के हितों को लेकर एक अभिनव पहल की और इस कार्य में जो भी लापरवाही बरतेगा उन पर अर्थदण्ड भी लगाया जाएगा ताकि आगे से कोई पेंशन हितग्राहियों को लेकर पेंशनर्स को परेशान ना करें और उनके पेंशनर्स प्रकरणों को समय रहते पूर्ण करें। विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के इस प्रयास की पेंशनर्स संघ के द्वारा भी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।
इनका कहना है-
पेंशन प्रकरणों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही या उदासीनता ना बरती जाए, हमारे पास कई शिकायतें आई थी इसे लेकर पेंशन के इन प्रकरणों को लेकर मेरे द्वारा विधानसभा में प्रश्र लगाया गया और माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पेंशन प्रकरणों को लेकर यह उचित निर्णय लिया गया।
वीरेन्द्र रघुवंशी
विधायक कोलारस, जिला शिवपुरी

No comments:
Post a Comment