---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 15, 2022

बेहद आकर्षक है मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह


शिवपुरी-
अपने आराध्य के प्रति अपनी आस्था को किस तरह से प्रदर्शित किया जाता है इसके अनेकों उदाहरण हमने देखें होंगें लेकिन राजनीति की ओर कदम ना बढ़ाते हुए भी कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा जो विश्वास मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सिंघल पर जताते हुए उन्हें नपा में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है उससे समस्त अग्रवाल समाज गौरान्वित है और मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सिंघल के द्वारा अपनी आस्था को कुछ इस तरह से प्रकट किया जा रहा है

कि नगर में होने वाली थीम रोड़ लोकार्पण कार्यक्रम का बेहद आकर्षक स्वागत, अभिनंदन समारोह कार्यक्रम शहर के बीचों बीच माधवचौक चौराहे पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें ना केवल श्रीमंत महाराज साहब का आतिशी स्वागत किया जाएगा बल्कि वृन्दावन धाम से आए कलाकारों के द्वारा रास की प्रस्तुति दी जाएगी, थीम रोड़ की सौगात प्रदान करने पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को लड्डूओं से तौला जाएगा और ग्वालियर वायपास मार्ग से प्रारंभ होने वाले अभिनंदन समारोह में आकर्षक डीजे भी गौरव सिंघल की ओर से पूरे समय के लिए साथ देगा इसके साथ ही मुख्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान थीम रोड़ सौगात की स्मृतियों को संजोने के लिए एक स्मृति चिह्न भी कैबीनेट मंत्री को सौंपा जाएगा। इसे लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की गई है।

No comments: