इतिहास के पन्नों में आज दर्ज होगी शिवपुरी के विकास की मुख्य धारा में शामिल होने वाली थीम रोड़कैबीनेट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया करेंगी लोकार्पण, नगर में उत्साह का माहौल, मनाया जाएगा भव्य अभिनंदन समारोह
शिवपुरी- हमारे शहर के लिए आज 16 मई सोमवार एक गौरव का दिन है, एक सपना है जिसे हम सब मिलकर पूरा करने जा रहे हैं, हां, यह बिल्कुल सच है कि हर शहर का एक सपना होता है, शहर केवल ईंट-पत्थर से बनी दीवारों और मकानों का नाम नहीं होता, हर शहर का एक दिल होता है, एक मिजाज होता है, उसकी संस्कृति होती है, एक अलग पहचान होती है, हम जैसे ही न्यूयॉर्क का नाम लेते हैं, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की याद आ जाती है, हम जैसे ही पेरिस को याद करते हैं, एफिल टावर का चित्र अपने आप उभर आता है, हर शहर अपनी पहचान से जुड़ा है और उस शहर में रहने वाले लाखों लोग उस पहचान पर गर्व करते हैं। ऐसा ही हमारा शिवपुरी शहर एक छोटा-सा शहर है लेकिन अपनी सुन्दरता और विरासत में यह एक अनूठा शहर है।
शिवपुरी के लोगों की अपनी एक संस्कृति है, वह शांतिप्रिय, प्रकृति-प्रेमी, अनुशासित, धार्मिक और समाज के साथ गहरा सम्बंध बनाकर चलने वाले लोग हैं। हमारे शहर की प्राकृतिक छटा इसे किसी छोटे-मोटे स्विटजरलैंड से कम नहीं बनाती। अब इस शहर को एक नई पहचान मिलने जा रही है इसकी थीम रोड। इस थीम रोड के सपने को पूरा करने के लिए आपकी जन-प्रतिनिधि होने के नाते मैंने काफी मेहनत की है, स्वयं मुख्यमंत्री जी से चर्चा करके, सभी सम्बंधित मंत्रालयों के साथ तालमेल बिठाते हुए मैंने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाई क्योंकि जो आपका सपना है, जो शिवपुरी का सपना है, वह मेरा भी सपना है, मेरे आत्मीय बंधुओं, हमारे इस छोटे-से शहर के इतिहास में आज का दिन एक गौरव का दिन है, जब आप सबकी ओर से मुझे इस थीम रोड का उद्घाटन करने का अवसर मिलेगा।
मेरी आप सबसे व्यक्तिगत अपील है कि इस क्षण को ऐतिहासिक बनाएं, अधिक से अधिक संख्या में इस थीम रोड़ उद्घाटन समारोह में भाग लें ताकि राज्य और देश को यह संदेश मिले कि शिवपुरी की जनता एक है, उनका सपना एक है, उनका प्रयास एक है और वे अपने शहर को सुन्दर बनाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं।
इतिहास के पन्नों में शिवपुरी का नाम दर्ज करने की यह भावनात्मक अपील की है मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री व शिवपुरी विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने जिन्होंने आम जनता के नाम जारी अपने संदेश में थीम रोड़ के लोकार्पण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे इतिहास के पन्नों में दर्ज होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कही।
बता दें कि शिवपुरी के विकास को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए थीम रोड़ का लोकार्पण समारोह कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के करकमलों से कराने को लेकर 16 मई को स्थानीय ग्वालियर वायपास से एक वृहद अभिनंदन समारोह का आयोजन नगर में किया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल व्याप्त है और वह अपनी भावनाऐं विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, तोरण, तौल, डीजे, पुष्पवर्षा, मिष्ठान आदि के साथ अनेकों पेय पदार्थों के साथ इस अभिनंदन समारोह को सफल बनाने में जुटे हुए है।

No comments:
Post a Comment