राष्ट्रदोह का मामला दर्ज करने सौंपा एसपी को ज्ञापन
शिवपुरी। सीहोर वाले पंडितजी के नाम से प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ भीम आर्मी ने मोर्चा खोल दिया और उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा है। मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता ने एसपी को एक ज्ञापन दिया है। संगठन के लोगों का आरोप है कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने भजन के दौरान संविधान बदलने की बात कही है, जो देशद्रोह का काम है। इसके मुताबिक उन्होंने खुले तौर पर हजारों लोगों की मौजूदगी में संविधान के विरोध में बात कही है। इसलिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
संविधान की आस्था पर चोट
गौरलतब है कि नर्मदापुरम में शिवपुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि अब देश का संविधान बदलकर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। इसी बात को लेकर अब भीम आर्मी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए एसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के बयान से संविधान में आस्था रखने वाले लोगों को चोट पहुंची है। उन्हें भविष्य में इस तरह से संविधान को लेकर कोई बयान नहीं देना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिलाध्यक्ष आजाद रामेश्वर सोलंकी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment