---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 29, 2022

हॉकी फीडर सेंटर चयन ट्रायल में एक सैकड़ा बालक-बालिकाओं ने लिया भाग


शिवपुरी-
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा दिये जाने हेतु हॉकी फीडर सेंटर स्थापित कर संचालित की जा रही है। जिले में संचालित हॉकी फीडर सेंटर की चयन ट्रायल प्रात: 7 बजे से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में निर्मित हॉकी एस्टोटर्फ मैदान पर ली गई।

चयन ट्रायल के दौरान हॉकी खेल में रूचि रखने वाले लगभग 1 सैकड़ा बालक/बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया। चयन ट्रायल के दौरान प्रथम चरण में खिलाडिय़ों का फिजिकल टेस्ट लिया गया, जिसमें खिलाडिय़ों का हाईट वेट, 30मीटर, फ्लांईग स्टार्ट, स्टेंडिग बार्डजम्प, सिटअप, 600 मीटर  रनिंग व बर्पि का लिया गया। उसके पश्चात् सायं काल को खिलाडिय़ों का स्किल टेस्ट गठित समिति के सदस्यों ने लिया। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाडिय़ों निर्धारित मापदण्डानुसार फिजिकल एवं स्किल टेस्ट लिया गया, जिसमें सभी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों की मेरिट सूची के आधार पर हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन किया जाएगा।

No comments: