---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, July 3, 2022

जानकी सेना का सेवार्थ संकल्प समारोह होटल मातोश्री में संपन्न, 156 नवीन सदस्यों को सौपे गए दायित्व,





156 नवीन सदस्यों को सौपे गए दायित्व,दिलाई गई शपथ

शिवपुरी। घर-घर सुंदरकांड और धर्म जागरण की भावना को लोगों में जागृत करने के लिए, मानव सेवा,पशु सेवा एवम पर्यावरण संरक्षण जैसे लगभग 12 प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा कर रहे जानकी सेना संगठन लगातार अपना विस्तार कर रहा है। संगठन विस्तार को लेकर अब जानकी सेना द्वारा एक साथ शिवपुरी के सभी 39 वार्डो में महिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष पुरुष प्रमुख से प्रमुख नियुक्त किए गए हैं कुल 156 लोगों को यहां जानकी सेना ने दायित्व सौपे हैं। 156 लोगों को दायित्व सौंपने और शपथ दिलाने हेतु जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय का सेवार्थ संकल्प समारोह संगठन की कर्मस्थली शिवपुरी के होटल मातोश्री में धूमधाम से संपन्न हुआ।

जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय द्वारा राष्ट्रशांति हेतु राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड घर-घर किये जाने के उद्देश्य से लगातार विस्तार किया जा रहा है। संगठन द्वारा गांव-गांव शहर-शहर नीति के बाद अब शिवपुरी के नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में वार्ड अध्यक्ष/उपाध्यक्ष प्रमुख/सह प्रमुख बनाए गए हैं जिन्हें संगठन की ओर से बाकायदा नियुक्ति पत्र सौंपकर पदभार दिए गए हैं साथ ही संगठन की परंपरा अनुसार नवीन दायित्व के बाद सभी सदस्यों को ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलवाई गई। 

आयोजित कार्यक्रम में मंच पर महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, अजय शंकर भार्गव, पंडित केदारनाथ समाधिया, विक्रम सिंह रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष, रंजना पचौरी महिला अध्यक्ष, अंकिता सोनी भोपाल महिला अध्यक्ष रहे जिन्होंने संगठन के विस्तार विषय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी उपस्थित नवीन पदाधिकारियों को बताया और अपने अपने दायित्व निर्वाह की जानकारी दी।

पदाधिकारियों ने व्यक्त किए विचार, दिया मार्गदर्शन
संगठन के विषय में जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने बताया कि जानकी सेना संगठन में कार्य करते हुए आप समाज सेवा के साथ धर्म लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि संगठन में शक्ति के साथ यहां पर भरपूर मात्रा में भक्ति भी है। वही पंडित अजय शंकर भार्गव ने कहा कि जानकी सेना संगठन कई प्रकल्पो के माध्यम से जन सेवा करता है और संगठन द्वारा कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी अपने सेवा कार्यों को बंद नहीं किया गया था और लोगों की भरपूर मदद उस समय संगठन के द्वारा की गई थी। कार्यक्रम के दौरान संगठन सदस्यों में उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य सुनील उपाध्याय ने किया।

No comments: