Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 1, 2022

विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता : रायफल शूटिंग के सीनियर वर्ग में प्रथम मुस्कान तो जूनियर वर्ग में नैनंसी कुशवाह ने साधा सटीक निशाना


विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई प्रारंभ

शिवपुरी- शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताऐं प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में विकासखण्ड खेल अधिकारी विवेकवर्धन शर्मा ने बताया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम के मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें रायफल शूटिंग की प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालय आदर्श नगर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

इसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान यादव ने जबकि द्वितीय स्थान पर आरती कुशवाह रही एवं तृतीय स्थान राजनंदनी सिकरवार ने प्राप्त किया। वहीं प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नैंनसी कुशवाह प्रथम, अंजली पाल द्वितीय एवं निशा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पीटीआई इन्द्रजीत सिंह, बृजेन्द्र भार्गव, शरद निगम, भगवती प्रसाद, राजीव नयन, बलराम त्रिपाठी की मुख्य भूमिका रही। 

विकासखण्ड खेल अधिकारी विवेकवर्धन ने सभी शास/अशा.विद्यालयों को स्पोट्र्स मैनेजमेंट सिस्टम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं का पंजीयन सुनिश्चित कराने की बात कही ताकि विद्यालय के बच्चे इन खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके। बिना पंजीकृत छात्र-छात्राओं क ो प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment