Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, March 7, 2023

हर स्त्री को होनी चाहिए महिलाओं के खास अधिकारो की जानकारी : अर्चना सिंह जिला न्यायधीश


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज मे बेहतर बदलाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स  को बढ़ावा देने के लिए सीड किट्स वितरित की

शिवपुरी। हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमती अर्चना सिंह ने अपने मुख्य आतिथ्य उदबोदन में कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं जो राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। दुनिया के तमाम देशों में महिलाओं को समान अधिकार, उन्नति के समान अवसर और हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और सुरक्षित वातावरण देने के लिए भारतीय संविधान में महिलाओं को कुछ अधिकार दिए गए हैं। जिसके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए  जैसे कि समान वेतन का अधिकार, मातृत्व संबंधी लाभ का अधिकार, नाम और पहचान गोपनीय रखने का अधिकार, मुफ्त कानूनी मदद का अधिकार एवं रात में गिरफ्तारी से बचने का अधिकार।

 अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं ब्रिटानिया न्युट्रीशन फाउण्डेशन द्वारा संयुक्त रुप से 100 महिलाओं का सम्मान  कार्यक्रम फतेहपुर प्राईमरी स्कूल के केम्पस में आयोजित किया जिसमे कि इस बार  संस्था द्वारा पोषण , शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल कूद, टीकाकरण कार्य, महिला सशक्तिकरण, महिला उत्थान , महिला सरपंच, महिला किसाान, के साथ साथ समाज में बेहतर बदलाव के लिए कार्य करने वाली सुपोषण सखी जो कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन  महिलााओं को अपनी सफलता की कहानी अपनी जुबानी कार्यक्रम  आयोजित किया जिसमें कि मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमती अर्चना सिंह, विशिष्ट अतिथि के रुप में तृप्ति राय, श्रीमती पूजा श्रीवास्त्व सहायक संचालक मत्सय विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास देवेन्द्र सुन्दरियाल, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डा0 पवन जैन, डा0 वीरेन्द्र चिडार जिला विधिक सेवा अधिकारी, डा0 शिवांगी अग्रवाल मनोचिकित्सक विशेषज्ञ के साथ साथ महिला किसान हरप्रीत कौर, महिला संरपंच श्रीमती ज्योति विलैया के साथ साथ मंच का संचालन कर रही श्रीमती हेमलता चैधरी ने विशिष्ट अतिथि के रुप  मंच को सुशोभित किया।  

कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित एक सैकड़ा से अधिक मातृ शक्ति को डा0 शिवांगी अग्रवाल ने तनाव मुक्त जीवन जीना महिला का भी अधिकार है इस पर विस्तार से बताया उन्होने कहा कि श्यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता।अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवता का निवास करते है। नारियो के इसी सम्मान का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।  कार्यक्रम में सीएमएचओ डा0 पवन जैन ने कहा कि आज के समय महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है। हालांकि महिलाओं से देश की तरक्की के लिए प्रत्येक क्षेत्र ने योगदान दिया है चाहे वह खेल का मैदान हो कला का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र। 

डीपीओ देवेन्द्र सुन्दरियाल ने कहा कि लाड़ली बहना योजना म.प्र0 शासन की महत्वपूर्ण योजना है इसके बारे में अधिक से अधिक लोगो को बताए जिसमें कि जो लाड़ली बहना इसमें पात्र है उनको हर महिने 1000 रुपये सरकार प्रदान करेगी उन्होने महिलाओं को विस्तार से योजना के बारे में बताया। एसआरएलएम की परियोजना अधिकारी तृप्ति राय ने कहा कि  महिलाएं न केवल घर की देखभाल और बच्चो को संभालती है बल्कि वे बाहरी क्षेत्र में नौकरी करके भी बखूबी अपना कर्तव्यों का पालन करती है। इतना सब करते हुए भी हमारा समाज महिलाओं को वो सम्मान नहीं दे पाता जिस सम्मान की वे असल में हक़दार है उन्होने नारियो के सम्मान में कुछ पंक्तियाँ  कहीं जिसमें  कुछ लोग कहते है नारी का कोई घर नहीं होता लेकिन सच तो ये है,कि नारी के बिना कोई घर नहीं होता।

 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, इंदिरा गांधी जैसी नारियां हुई है। इसके अलावा हमारे देश में प्रतिभा पाटिल जैसी महिलाओं ने राष्ट्रपति का सर्वोच्च पद प्राप्त करके देश का मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि  शक्ति का अवतार है नारी, धैर्य का भण्डार है नारी ,नारी बिन ये जग है अधूरा,जीवन का आधार ही नारी।  विशिष्ट अतिथि डा0 वीरेन्द्र चिड़ार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भी महिलाओं के महत्व को बताते हुए उन्हें देवी का रूप बताया गया है। हिन्दू शास्त्रों और पुराणों में भी महिलाओं की अदम्य शक्तियों का वर्णन किया गया है। महिलाएं एक माँ,बहन, बेटी और बहू बनकर अपने सभी कर्तव्यों को और भली.भाँति निभाती है और संस्कारी एवं एक सभ्य समाज का निर्माण करती है।

डा0 एम0के भार्गव विशिष्ट वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र  ने कहा कि आज के दिन को मनाने का उद्देश्य भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना ही है। न केवल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बल्कि हर दिन हमे यह प्रण लेना चाहिए कि हम महिलाओं को पूरा सम्मान देंगे,उनकी तरक्की पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाएंगे और उन्हें सशक्त बनने में अधिक से अधिक सहयोग देंगे।  उन्होने अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अवसर पर मिलेट्स श्रीअन्न प्रोत्साहन एवं प्रसंस्करण के बारे में बतलाते हुए मिलेट उत्पाद बाजरे की खीर का भी सेवन कराया गया तथा पर्यावरण हितैषी कम लागत की खेती प्राकृतिक खेती के बारे में भी जानकारी देते हुए पोषण वाटिका प्रोत्साहन हेतु सब्जी बीज  किट्स भी प्रदान की गई। 

कार्यक्रम में अपनी सफलता की कहानी अपनी जुबानी मे एक मिनट मे अपनी अपनी कहानियां सुनाई जिसमें कि सुपोषण सखी श्रीमती नर्मदा शाक्य ने अपनी कहानी में कहा कि पहले में घर से बाहर नही निकलती थी पर जब से बीएनएफ की सुपोषण सखी बनी हूं में अपनी जिन्दगी के साथ साथ दुसरे लोगों के जिन्दगी बचाने का काम भी कर रही हूं मुझे काफी सम्मान मिला और यह काम करके बहुत खुशी मिलती है और में समुदाय में जा पाती हूं अब में सशक्त एवं जागरुक महिला हूं और मुझे खुद पर गर्व है। 

कार्यक्रम में 100 महिलाओं को मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश अर्वना सिंह एवं अन्य सम्मानीय अतिथियों ने उपहार एवं  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समुदाय की सुपोषण सखी, न्यूट्रीशन चैम्पियन, आशा, एएनएम, महिला सरपंच, महिला किसान, महिला शिक्षक, महिला सफाई सहायक के साथ शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम, केबीके शिवपुरी की पूरी टीम, पर्यवेक्षक निवेदिता मिश्रा ने सहभागिता की कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हेमलता चैधरी ने किया कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पौधा देकर उनका सम्मान किया।

No comments:

Post a Comment