Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, July 3, 2023

किशोरी के हत्यारे के आरोपी पर एसपी ने किया 10 हजार का ईनाम घोषित, आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर


शिवपुरी
-जिले में किशोरी की हत्या के मामले में करैरा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने आरोपी इंसाफ पिता मुराद खान (35) के खिलाफ केस दर्ज किया था। करैरा के मुंगावली गांव में शनिवार दोपहर पहाड़ी पर 11 साल की लड़की का शव मिला था। किशोरी शौच के लिए गई हुई थी। उसके कपड़े कटे-फटे हालत में मिले थे। शरीर पर भी चोट के निशान भी मिले थे। परिजनों ने किशोरी के साथ बर्बरता की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही आरोपी को पुलिस थाना करैरा प्रभारी सुरेश शर्मा के द्वारा अपने पुलिस अमले के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके अवैध निर्माण पर भी करैरा पुलिस के द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्यवाही भी की गई है।

10 हजार का इनाम घोषित
24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी इंसाफ खान पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इधर, आरोपी पर शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। घटना स्थल पर नाबालिग के कपड़े उसी के गले में लिपटे मिले थे। हालांकि अभी उसके साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि ग्वालियर की एफएसएल लैब में स्लॉट को भेजा जा रहा है, जिससे नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं हुआ इसकी पुष्टि होगी।

आरोपी पर 14 मामले है दर्ज
यह आरोपी इंसाफ खान की आपराधिक कुंडली है। उस पर कुल 14 आरोप दर्ज है। बता दें कि आरोपी एक माह पहले ही जेल से रिहा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के अतिक्रमण कर बनाए गए मकान की पुष्टि राजस्व विभाग के द्वारा की जा रही है, अगर आरोपी का अतिक्रमण पाया गया तो उसके अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जाएगी।

इनका कहना है-
आरोपी इंसाफ खान पर हत्या, लूट, चोरी जैसी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। करैरा थाने में आरोपी के खिलाफ 16 मामले दर्ज है। साल 2009 में भौंती थाना क्षेत्र में एक लूट के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त भिंड सहित दतिया में भी आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज है, उसकी जानकारी जुटाई है, अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया गया है।
सुरेश शर्मा
थाना प्रभारी करैरा, जिला शिवपुरी

No comments:

Post a Comment