Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, July 13, 2023

जानकी सेना संगठन के गौमाता अधिकार अभियान ने पकड़ी रफ्तार


सैकड़ों जानकी सैनिकों ने इंदौर से भेजें मुख्यमंत्री को आग्रह पत्र

शिवपुरी। घर-घर सुंदरकांड हर घर सुंदरकांड को आधार बनाकर राष्ट्रीय महा अभियान चलाने वाले एवं एक जगह पर सर्वाधिक लोगों द्वारा सुंदरकांड पढ़े जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जानकी सेना संगठन द्वारा अब गौ माता के अधिकार दिलाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसका नाम गौ माता अधिकार अभियान रखा गया है। 

इस अभियान के तहत सर्वप्रथम शिवपुरी जिले से मुख्यमंत्री के नाम एक आग्रह पत्र सैकड़ों की संख्या में जानकी सैनिकों द्वारा भेजा गया और इसी क्रम में अब इंदौर इकाई द्वारा भी 1 सैकड़ा से अधिक लोगों द्वारा आग्रह पत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए हैं इस हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें इस अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। गौमाता अधिकार अभियान संबंधित बैठक में मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक सदस्य एवं बीड़ी नंबर 72 के संचालक समाज सेवी त्रिलोक चंद अग्रवाल, इंदौर इकाई के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत उपस्थित रहे। 

बैठक को सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने संबोधित किया। इस अवसर पर इंदौर इकाई के संरक्षक राकेश शर्मा(दैनिक भास्कर एसोसिएट सदस्य),स्टेट जीएसटी अधिकारी राघवेंद्र रावत ,वरिष्ठ संरक्षक कुलदीप सिंह पवार,वरिष्ठ सदस्य  दिलीप शर्मा, कीर्ति शर्मा, नागेश्वर,उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ,विशाल रघुवंशी, राहुल तोमर ने अपने अपने विचार रखे और आगामी सेवा कार्यों के विषय पर बताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि हमारा यह अभियान आगामी समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी जाएगा।

No comments:

Post a Comment