Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, August 18, 2023

जनसेवा के लिए समर्पित समाजसेवी संस्था हम फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


साधना शर्मा बनी अध्यक्ष, अर्चना माहश्वेरी सचिव मनोनीत

शिवपुरी। शहर में समाजसेवा के लिए समर्पित संस्था हम फाउंडेशन मध्य भारत प्रान्त की शिवपुरी संस्कृति शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमें अध्यक्ष साधना शर्मा व सचिव अर्चना माहेश्वरी को बनाया गया।

जानकारी देते हुए सचिव अर्चना माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। शपथग्रहण समारोह में शपथ अधिकारी अध्यक्ष प्रमोद समाधिया, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक महिला सहभागिता निर्मला समाधिया, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष साधना गुप्ता उपस्थित थी। जिसमें साधना शर्मा अध्यक्ष, अर्चना महेश्वरी सचिव, तनुजा गर्ग कोषाध्यक्ष व नीलू शिवहरे को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिल्पा अस्थाना, कुमुद, सरिता, सुंदरी चौहान, सीता व्यास को मनोनीत किया गया। जिन्हें शपथ अधिकारी मुनमुन भट्टाचार्य  ने शपथ ग्रहण कराया।

No comments:

Post a Comment