Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, September 8, 2023

खेलो इंडिया की तर्ज पर होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023


खिलाडिय़ों को पंजीयन के साथ विजयी होने पर किया जाएगा पुरूस्कृत

शिवपुरी- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम खेल इंडिया यूथ गेम्स 2022 की तर्ज पर इस वर्ष 2023 में खेलो एमपी युथ गेम्स का आयोजन माह सितम्बर से अक्टूबर 2023 के मध्य ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है।

जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे जानकारी देते हुए बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा, जिसमें एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग , कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस एवं शतरंज की जाना है, उसके पश्चात चयन स्पर्धा में चयनित बालक-बालिका खिलाडयि़ों के द्वारा जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेल में सम्मिलित किया जायेगा। विकास खण्ड स्तर पर उक्त खेलों की चयन स्पर्धा शीघ ही आयोजित की जायेगी। चयन स्पर्धी में सम्मिलित होने वाले बालका-बालिका खिलाडयि़ों की आयु 31 दिसंबर 2023 को 18 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। 

खिलाड़ी की आयु प्रमाण पत्र हेतु ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र अथवा अध्ययनरत खिलाड़ी को प्रत्येक स्तर पर अपनी बोर्ड परीक्षा की मुल अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र मान्य किये जायेगे। साथ ही विकास खण्ड पर आयोजित चयन स्पर्धा में सम्मिलित होने वाले बालका-बालिका खिलाडयि़ों का चयन स्पर्धा के पर्व अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के ग्रामीण युवा समन्वयक शिवपुरी के लिए कमल सिंह बाथम 9425766688, 9165919685, पोहरी के लिए सुशीला टोप्पो 9907958426, 9340360807, नरवर के लिए सुश्री भावना लखेरा 9754635104- 8982571522, करैरा के लिए अजयवीर सिंह मो. 9754269212, खनियाधाना के लिए प्रदीप राजौरिया मो. 9425763712, 9178433949, पिछोर के लिए अतर सिंह गौड़ 9993365015, बदरवास एवं कोलारस के लिए कु.वर्षा कबीरपंथी मो. 8120447488 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment