Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, September 17, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई विश्वकर्मा जयंती व निकाली बाईक रैली


शिवपुरी-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई और बाइक रैली का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की दिनाँक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया की भगवान विश्वकर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा की भगवान विश्वकर्मा भगवान ब्रह्म जी के अवतार है और कारीगरी के जनक है,इसी तारतम्य में आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। 

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक अस्पतालों में पहुंच कर फल एवं जरूरत की सामग्री वितरित की एवं मोर्चे के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भा.ज.यु.मो जिला अध्यक्ष नवनीत सेन मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष रामावतार गोस्वामी,जयदीप कुशवाह,सोनू राठौर,मोर्चे के महामंत्री पंकज लोधी मोर्चे के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रावत सह मीडिया प्रभारी पवन राजपूत,मोर्चे के नगर मंडल अध्यक्ष यश योगी,पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर,शिवपुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद रावत, जितेन्द्र नामदेव,अविनाश ओझा, मोर्चे के ग्रामीण मंडल सोशल मीडिया प्रभारी उदय रावत,और भी कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment