Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, December 19, 2023

राष्ट्रीय शालेय खेलकूद हॉकी प्रतियोगिता में छात्र अनुज बाथम का चयन


शिवपुरी।
ग्वालियर में 28 दिसंबर से आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता 2023 में सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के छात्र अनुज बाथम का चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य मुकुल श्रीवास ने बताया 19 अक्टूबर को मंदसौर में आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था उसी प्रदर्शन के आधार पर अनुज का चयन मध्य प्रदेश टीम में हुआ है, प्रदेश की टीम में शामिल होकर संभाग, शिवपुरी जिले सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है।

67वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हॉकी में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवपुरी के छात्र अनुज ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग छाप छोड़ी थी, अनुज बाथम के मध्यप्रदेश की अण्डर 14 हॉकी टीम में शामिल होने पर इस उपलब्धि पर कलेक्टर रविंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़, जिला क्रीड़ा अधिकारी(शिक्षा विभाग), चंद्रशेखर बेमटे जिला क्रीड़ा अधिकारी, खेल युवा कल्याण विभाग डॉक्टर के. के. खरे, जगदीश मकवाना प्राचार्य फिजिकल कॉलेज शिवपुरी, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर, बसंत शर्मा, अंगद सिंह तोमर, नीरज सरैया, भगवती प्रसाद शर्मा, यादवेंद्र चौधरी, संजीव पांडे, बृजमोहन चाहर, आकाश चतुर्वेदी, श्रीमती गीता लखेरा, सदाशिव भार्गव, पवन शर्मा, प्रदुमन भार्गव, अशोक शाक्य, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक माझी, विनय रावत, शिवनाथ सिंह बैस, रज्जाक खान, श्रीमती सुरक्षा रघुवंशी, श्रीमती पूजा बिजोले, श्रीमती रिजवाना खान, श्रीमती सुनीता ओझा, घनश्याम जाटव और विद्यालय के स्टाफ एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment