Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, January 14, 2024

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नगर मंडल एवं पुरानी शिवपुरी मंडल कार्यकारिणी की वैठक सम्पन्न


शिवपुरी-
श्रीराम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम  22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के तत्वाधान में शिवपुरी नगर मंडल एवं पुरानी शिवपुरी मंडल के साथ-साथ कार्यक्रम शिवपुरी विधानसभा के वार्डो के साथ-साथ नगर के मंदिरों पर भव्य रूप से संपन्न हो सके। इस विषय पर आज मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय शिवपुरी पर संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अशोक खंडेलवाल ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुचाने एवम 22 जनवरी को दीप दीपावली मनाने का आह्वान किया, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने 15 जनवरी से 21 जनवरी तक नगर के मुख्य मंदिरों पर साफ सफाई अभियान एवम मंदिर प्रतिष्ठा अक्षत अभियान को लेकर रूपरेखा रखी। इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, महामंत्री सुरेंद्र शाक्य, जिला आईटी सेल सह संयोजक रमन अग्रवाल, पार्षद अमरदीप शर्मा, मुकेश बाथम, मथुरा प्रसाद प्रजापति, श्याम सुंदर राठौर, राजकुमार राठौर, जयसिंह खटीक, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता राठौर, शोभा शर्मा के साथ-साथ नगर मंडल एवं पुरानी शिवपुरी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment