Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, April 2, 2024

कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र यादव ने कहा कि अब राजा मां के पेट से नही वोट की पेटी से होता है


शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया संवाद

शिवपुरी/खनियाधाना। गुना-शिवपुरी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह यादव के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पहली बार खनियाधाना पहुंचे। इसके पूर्व वह कोलारस और शिवपुरी विधानसभा भी पहंचे जहां कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान यादवेन्द्र यादव ने चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मीटिंग की, इस मीटिंग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश फौजी ने कहा कि करो या मरो, किसी भी हालत में हमे चुनाव जितना है और सब कार्यकर्ता राव यादवेन्द्र सिंह यादव बन जाओ। 

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथो  पर बड़ी मजबूती से काम करने को कहा और हमें भारतीय संविधान बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगा देगा एवं भाजपा की किसान विरोधी छात्र विरोधी नीतियों से लडऩे का संकल्प लिया और कांग्रेस पार्टी को गुना शिवपुरी लोकसभा जीतने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र है अब राजा मां की पेट से नहीं वोट की पेटी से होगा, जो जीतेगा वह राजा होगा, घबराने की कोई बात नहीं है, मैं आपके क्षेत्र का बेटा हूं और आपका पड़ोसी हूं, अगर कहीं किसी भी वक्त किसी को कोई भी समस्या आए तो मुझे मिस कॉल कर देना, प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना नंबर दिया और कहा कि मैं तुरंत आपके पास आऊंगा और साथ खड़ा रहूंगा, मैं भी एक किसान का बेटा हूं गरीबों का किसानों का और मजदूरों का सदैव साथ निभाऊंगा।

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, कोलारस के पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कांग्रेस नेता अरविंद लोधी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र गुरुदेव, चंद्रशेखर गौतम, शीशपाल बघेल, कैलाश चंद लोधी वकील, सत्येंद्र सिंह चौहान, बृजेंद्र सिंह रघुवंशी, उषा लोधी, पप्पू राजा बुंदेला, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान, नरेश जाटव जिला महामंत्री, कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment