कलेक्टर रविन्द्र चौधरी ने दिखाई हरी झण्डी, 11 तोपों की तात्याटोपे को दी सलामी, जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागतशिवपुरी-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मभूषण स्व.कर्नल जी.एस.ढिल्लन की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन के संस्थापक संरक्षक रिटा.जेलर व चार बार राष्ट्रपति पुरूस्कार से पुरूस्कृत जेलर डॉ.व्ही.एस.मौर्य सहित संस्था अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य, संरक्षक अवधेश सक्सैना एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य के द्वारा संयुक्त रूप से 16वीं बार पैदल मशाल यात्रा स्थानीय तात्याटोपे समाधि स्थल से निकाली गई। इस पैदल मशाला यात्रा को रवाना करने के लिए मुख्य रूप से कलेक्टर रविन्द्र चौधरी मौजूद रहे जिन्होंने सर्वप्रथम तात्याटोपे समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया तत्पश्चात कलेक्टर रविन्द्र चौधरी ने शहीदों की शहादात में निकाली जाने वाली मशाल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर आईटीबीपी द्वितीय कमाण्डेट कालूराम मीणा व गुरूनाम सिंह, विश्व आध्यात्मिक गुरू डॉ.रघुवीर सिंह गौर, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, श्रीमती नेहा यादव अध्यक्ष, जिला पंचायत, वन परिक्षेत्राधिकारी शिवपुरी रेंजर गोपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे, जैक एन जिल स्कूल संचालक जाहर सिंह रावत आदि शामिल हुए जिन्होंने इस पैदल मशाल यात्रा में शामिल होकर शहीदों की शहादत को याद किया तत्पश्चात पैदल मशाल यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत होकर निकली, जिसका नगर में अनेकों स्थानों पर पुष्प हार, पुष्पवर्षा व स्वल्पाहार करते हुए स्वागत किया गया।
इस पैदल मशाल यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों ने अपने हाथों में मशाल थामकर कर्नल ढिल्लन को शत-शत् नमन किया और ग्राम हातौद पहुंचकर मशाल यात्रा को विराम दिया गया। यहां कर्नल ढिल्लन स्मृति स्थल पर मशाल को समर्पित किया गया। इस पैदल मशाल यात्रा में संजीवनी डेन्टल क्लीनिक संचालक डॉ.कपिल मौर्य, दिल्ली से आए डॉ.कबीर व उनके परिजन, रामलखन धाकड़ संचालक सेंट जोन्स स्कूल, नीरज जाटव, लालू शर्मा, मनीषा गिर दिल्ली, अमित सोनी संचालक न्यू सहारा आईटीआई, गणेश झा तोप चालक, मिडिया प्रभारी राजू ग्वाल यादव, पत्रकार मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू, दुर्गेश गुप्ता, रैली प्रभारी लल्ला पहलवान, आदि संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे।
सर्व धर्म सभा का आयोजन
इस अवसर पर एक सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े गुरुओं ने अपने अपने विचार रखे। गुरु ने गुरुजनों ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने व एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन के साथ के समय को याद किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी।

ब्रिटिश सेना के खिलाफ संभाला था मोर्चा
कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेहरू बिग्रेड की कमान सौंपी थी। नेताजी की टीम में रहते हुए ब्रिटिश सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला। देश की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकिट जारी किए। उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया।

No comments:
Post a Comment