जिले भर में सभी मण्डल, बूथ स्तर पर पर भाजपा धूमधाम से मनायेगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंतीशिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने जा रही है। भारतीय जनता के पार्टी के जिलाध्य्क्ष जसवंत जाटव ने बताया कि 21 से 31 मई तक प्रदेश भर में विशेष आयोजन कर अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान का समापन 31 मई को होगा।
पुश्याश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती समारोह हेतु जिला टोली का भी गठन कर दिया गया है जिसमें जिला संयोजक के रूप में गोपाल पाल दददा, सह संयोजक गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी, सह संयोजक अशोक खण्डेलवाल, सह संयोजक पंजाब सिंह यादव, सह संयोजक नरोत्तम रावत को बनाया गया है। कार्यक्रम के जिला संयोजक गोपाल पाल ने बताया कि 300 वर्ष पूर्व अहिल्याबाई होल्कर ने जो आदर्श स्थापित किए थे, वे आज भी शासन और समाज के लिए पथप्रदर्शक हैं।
भाजपा उनके दर्शन और कार्यों को आधुनिक शासन व्यवस्था से जोड़कर जनता के सामने लाने का प्रयास कर रही है। इसी उददेश्य से 300वीं की जन्म जयंती पर जिले भर में आयोजन किये जायेंगे। आयोजन शिवपुरी जिले के सभी मण्ड?लों और बूथ स्तर तक किये जायेंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी शासन मॉडल, सामाजिक सुधारों और विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों को उजागर करना है।
No comments:
Post a Comment