बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ सुषमा पांडेय बनी जिलाध्यक्ष एवं जितेन्द्र गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्वशिवपुरी- विगत दिवस होटल मातोश्री में प्रायवेट स्कूल्स एसोसिएशन की स्वस्थ परंपरानुसार सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष हेतु पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डेय को नवीन जिलाध्यक्ष एवं गजेन्द्र शिवहरे को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया, साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी हेतु सर्वानुमति से जितेन्द्र गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष एवं सुशेंद्र चौहान को ब्लॉक सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व धर्मेंद्र चतुर्वेदी ब्लॉक बदरवास, संजय श्रीवास्तव करैरा ब्लॉक से, भास्कर झा बैराड़ ब्लॉक से, वीरेंद्र मिश्रा नरवर, शोभाराम झा खनियाधाना एवं मनोज पाठक पिछोर का मनोनयन किया गया एवं करैरा ब्लॉक से विनोद भार्गव को करैरा ब्लॉक अध्यक्ष भी चुना गया।
इस दौरान प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के निवृत्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा, चाइल्ड वेलफेयर प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जैनेन्द्र जैन, ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र शिवहरे, अशोक रंगड़, आलोक चौधरी, गोपेंद्र जैन सहित शिवपुरी ब्लॉक के सभी संचालकों की उपस्थिति में आयोजित इस आयोजन में नरवर, करैरा, खनियांधाना, पिछोर, बैराड़, शिवपुरी के विभिन्न विद्यालयों के लगभग एक सैकड़ा से अधिक संचालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन में संगठन की नवीन जिलाध्यक्ष डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया एवं अपने भविष्य के कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही सभी पदाधिकारी व सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए अपने मनोनयन के प्रति सभी का हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करने, युवा साथियों को आगे लाने, किसी भी समस्या के लिए किसी भी समय उपलब्ध होने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिनेन्द्र जैन ने विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्कता के विषय अपने विचार रखे। चाईल्ड वेलफेयर प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा ने अपने उद्बोधन में शिक्षा जगत की चुनौतियों पर चर्चा की। राजकुमार शर्मा ने प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन द्वारा किए गए प्रयासों, आरटीई के भुगतान, शुल्क निर्धारण नीति पर चर्चा की एवं समस्त संचालकों में एकता पर बल दिया एवं एसोसिएशन को ले कर किसी भी प्रकार भी भ्रमित न होने का आव्हान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक रंगड़ द्वारा किया गया। नवीन ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया, राष्ट्रगान एवं सहभोज के पश्चात सभा संपन्न हुई।
No comments:
Post a Comment