---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, September 11, 2025

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के द्वारा भव्य महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 16 सितम्बर से


सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध भजन गायिका पूर्णिमा दीदी की भजन संध्या सहित होगी गरबा डांडिया की रोचक प्रस्तुतियां

शिवपुरी- मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 16 से 22 सितम्बर तक भव्य महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ओर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित होंगें तो वहीं मुख्य आकर्षण 21 सितम्बर को प्रसिद्ध भजन गायिका पूर्णिमा दीदी की भजन संध्या का भव्य आयोजन गांधी पार्क में किया जा रहा है, इसके अलावा समाज की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह के साथ आकर्षक गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन भी होगा। आयोजन को लेकर समाजजनों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता(तिघरी), महामंत्री विकास गोयल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है जिसमें जयंती महोत्सव के प्रधान संयोजक गौरव सिंघल, जयंती अध्यक्ष अजीत अग्रवाल (ठेईया), सह संयोजक रामजी अग्रवाल, मुख्य वित्त संयोजक घनश्यामदास प्रधान, सह वित्त संयोजक सीताराम अग्रवाल, महिला संयोजक श्रीमती रेणु-भरत अग्रवाल, सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल के साथ समाज के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, श्रीमती निशा गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू गोयल, महिला महामंत्री श्रीमती दीपा बंसल, सह मंत्री श्रीमती रीना जैन, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, प्रचार मंत्री श्रीमती अनुराधा बंसल, प्रभातफेरी समिति राकेश कुमार (लखपति), दीपक प्रधान, अम्बरीष अग्रवाल (चाचा), सांस्कृतिक समिति राजेश गोयल रजत, गणेश गुप्ता, डॉ.समर्थ अग्रवाल, राकेश गोयल, संगम अग्रवाल, लवली सिंघल, रेणु सिंघल, रेखा गुप्ता, नीतू गोयल, ऊषा मंगल, शिल्पी गोयल एवं सपना बंसल, धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन (खतौरा), महामंत्री रामेश्वर बिन्दल (कोलारस वाले)एवं कोषाध्यक्ष गोपालकृष्ण गुप्ता (भटनावर वाले)शामिल है। इसके साथ ही श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 16 सितम्बर से 22 सितम्बर तक मनाया जाएगा। सभी समाज बन्धुओं से सपरिवार आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान समाजजनों के द्वारा किया गया है।

16 को शुभारंभ के साथ होंगें विभिन्न कार्यक्रम
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के तत्वाधान में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ 16 सितम्बर को सायं 7 बजे से होगा, इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत भी होगी। जिसमें 17 सितम्बर को महालक्ष्मी वूमेंस क्लब की ड्राईंग प्रतियोगिता, महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति के द्वारा रील-डांस प्रतियोगिता, अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा महिलाओं की फैंसी डे्रस-डांस प्रतियोगिता, अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा बच्चों की फैंसी डे्रस प्रतियोगिता होगी, 18 सितम्बर को अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता, अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा हरी सब्यिों से ज्वैलरी बनाओ, अग्रवाल मित्र मण्डल शिवपुरी द्वारा रेट्रो थीम डांस प्रतियोगिता, अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब शिवपुरी द्वारा आजा नाचले (बच्चो के लिए डांस प्रतियोगिता) होगी, 19 सितम्बर को अग्रवाल महिला मित्र मण्डल द्वारा सुंदरकाण्ड प्रश्रावली प्रतियोगिता, अग्रोदय महिला मंडल द्वारा किचिन क्वीन्स प्रतियोगिता, अग्रवाल महिला महासभा द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रतियोगिता, मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता होगी, 20 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति द्वारा ब्राइडल मेंहदी प्रतियोगिता, अग्रोदय महिला मंडल द्वारा लाड़ली जू की शक्ति जब नृत्य बने भक्ति प्रतियोगिता एवं मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गरबा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 21 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से रक्तदान शिविर, अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा नेल आर्ट प्रतियागिता, महालक्ष्मी वूमेन्स क्लब द्वारा प्रांतीय वेशभूषा में फैशन शो, अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा हाऊजी प्रतियोगिता आयोजित होगी एवं रात्रि 8 बजे से मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा प्रसिद्ध बृजरस अनुरागी पूर्णिमा जी पूनम दीदी भजन संध्या (श्रीधाम वृंदावन-बरसाना) के द्वारा एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भजन संध्या का भव्य आयोजन शहर के गांधी पार्क मैदान में किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों के पश्चात 22 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रात: 6 बजे प्रभातफेरी एवं सायं 6 बजे शोभायात्रा(चल समारोह)निकाला जाएगा।

No comments: