---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, September 11, 2025

भाजपा की सत्ता में नशे का गढ़ बन चुका है शिवपुरी जिला : विधायक कैलाश कुशवाह


6 करोड़ की चरस को लेकर कोलारस विधायक पर लगाए संरक्षण के आरोप

शिवपुरी- मप्र में यदि कहीं कोई जिला नशे का गढ़ बन रहा है तो उसमें शिवपुरी जिले का नाम नंबर 01 पर आएगा, आखिर हो भी क्यों ना क्योंकि जिस भाजपा सरकार के नेता ही अपराधियों को संरक्षण देकर अपनी सहभागिता निभाऐं तो इसे क्या कहिएगा, मैं डंके की चोट पर कह रहा हूंू कि कोलारस विधायक महेन्द्र यादव के संरक्षण में ही चलने वाले नशे का गोरख धंधा कोलारस क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा है और देहात पुलिस के द्वारा एक आरोपी जो कि कोलारस क्षेत्र में मुख्य हाईव पर होटल चलाता था उस पर ही 6 करोड़ की चरस  बरामद की और यह पूरा नशे का कारोबार लगभग 32 करोड़ का था, नशे के इस कारोबार में चरस, ड्रग्स, स्मैक, गांजा, अफीम, अन्य नशीले पदार्थ युवाओं को बड़ी आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे है, यदि समय रहते इन नशों को नहीं रोका गया तो शिवपुरी नशा मय हो जाएग और इसके लिए संपूर्ण जबाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। नशे को लेकर कोलारस विधायक महेन्द्र यादव पर यह जुबानी हमला बोला पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने जिन्होंने स्थानीय अपने विधायक दफ्तर पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर नशे को लेकर जमकर हमला बोला।

इस दौरान प्रेसवार्ता में विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा गई है, प्रभारी मंत्री प्रवास पर आते है लेकिन ना तो नशे को लेकर कोई कदम उठाते और ना ही स्वास्थ्य सेवाऐं या क्षेत्र के विकास को देखते केवल दिखावा करके निरीक्षण कर चले जाते है, जिले में दूर-दूर से ग्रामीण आते है, उनको भर्ती होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बाहर पड़े रहते है। विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि बरसात के मौसम में फसल को नुकसान हुआ है उसका सर्वे नहीं कराया गया है इस पर प्रशासन एवं मंत्रियों का कोई ध्यान नहीं सिर्फ लगातार प्रभारी मंत्री और सांसद के दौरे हो रहे है, नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार पर भी कुछ नहीं बोल रहे जबकि नगर पालिका के पार्षदों द्वारा लगातार भ्रष्टाचार का विरोध किया जा रहा है।

विधायक कुशवाह ने कहा कि पोहरी विधानसभ क्षेत्र में ही नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच नहीं की गई, कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जाती। आरईएस में विगत 5 वर्षों में जो भी कार्य विभाग द्वारा कराए गए है उनकी जांच किया जाना आवश्यक है, पत्रकारों पर हुए हमलों को लेकर भी विधायक कैलाश कुशवाह ने नाराजगी जताई, इसके अलावा देहरता गणेश गांव के पास जंगल में 8 जुआरियों को पकड़ा लेकिन कोई कार्यवाही नहीं। ऐसे में भाजपा सरकार में अपराधियों को भी खुला संरक्षण दिए जाने का कार्य किया जा रहा है इन सभी के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा और दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही कराकर ही दम लेंगें।

No comments: