शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय में महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं खेल समिति के द्वारा एक उत्साहपूर्ण मैराथन का आयोजन थीम 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवारÓ के तहत किया गया। मैराथन का शुभारंभ डीन डॉ डी.परमहंस एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ आशुतोष चोऋषि द्वारा मसाल प्रज्वलित करके किया गया। मैराथन में एमबीबीएस के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का संदेश दिया, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और पारिवारिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा देने का संदेश देने के साथ मेडिकल कॉलेज कैंपस में साफ-सफाई भी की। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करना है। उनका कहना था कि इससे महिलाएं न केवल स्वयं स्वस्थ रहेंगी, बल्कि पूरे परिवार को सशक्त बनाने में भी सक्षम होंगी।

No comments:
Post a Comment