---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, September 3, 2025

अमेरिका द्वारा टैरिफ प्लान थोपने को लेकर जानकी सेना ने फूंका डोनाल्ड ट्रंप का पुतला




अभा जानकी सेना के आह्वान पर 166 इकाइयों में फूंका गया पुतला

शिवपुरी। भारतीय अर्थ व्यवस्था और अस्मिता को खराब करने वाला धोखेबाज अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगातार भारत विरोधी नीतियों और भारत से दोस्ती के नाम पर विश्वासघात करने के विरोध में अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा माधव चौक चौराहे पर भारी संख्या में पुतला फूंका गया।

अखिल जानकी सेना संगठन ने पुरजोर विरोध करते हुए मंगलवार को अपनी सभी 166 इकाईयों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किए जाने का आह्वान किया था जिस पर तत्काल क्रियान्वयन करते हुए सभी इकाइयों ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंक दिया साथ ही समस्त देश वासियों से आग्रह किया है कि अमेरिका की नीतियों का खुलकर विरोध करें जो उस डोनाल्ड ट्रंप के कानों तक पहुंच सके और अमेरिकी वस्तुओं का वहिष्कार करें। देश की अर्थ व्यवस्था और वसुधैव कुटुंबकम की भावना को धूमिल करने वाले देशों का भारत वासियों को हमेशा विरोध करना होगा और करते रहेंगे। 

संवाददाता से हुई बातचीत के दौरान अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा सदैव अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया गया, लेकिन आज उनके द्वारा जो पीठ में खंजर घोपा गया है वह माफी योग्य नहीं है हमने अमेरिका की राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आज अपनी 166 इकाइयों में पुतला दहन किया है और हमारी सभी भारतवासियों से भी अपील है कि सभी लोग अमेरिका प्रोडक्ट का घरों में उपयोग करना बिल्कुल बंद करें क्योंकि हमारा भारत एक बहुत बड़ा बाजार है और हमारे द्वारा किसी भी देश के बने प्रोडक्ट का विरोध करना का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। भारत के खिलाफ अमेरिका की टैरिफ प्लान नीतियों के विरोध में भारतवर्ष में लगभग हर जगह पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

No comments: