वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी के द्वारा लगातार की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाहीशिवपुरी- जिले के वन परिक्षेत्र सतनबाड़ा में इन दिनों लगातार वन भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की जा रही है, यहां वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर वहां पौधरोपण हेतु भूमि को चिह्नित किया जाकर उसे संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र सतनबाड़ा की बीट सीहोर में 80 बीघा भूमि को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी माधव सिंह सिकरवार के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।
बताना होगा कि सतनबाड़ा परिक्षेत्र में लगातार वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमणकारियों के द्वारा वन भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है और सूचना मिलने पर तत्काल वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वन मण्डलाधिकारी सुधांशु यादव के निर्देशन व उप वनमण्डलाधिकारी आदित्य शांडिल्य के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी माधव सिंह सिकरवार के द्वारा सूचना मिलने पर वन कार्यवाही की गई। यहां जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि वन परिक्षेत्र सतनबाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वीट सीहोर के कक्ष क्रं.आर.एफ. 468 एवं आर.एफ. 469 के एरिया में अवैध रूप से वन भूमि पर अतिक्रमण करते हुए 80 बीघा भूमि पर कब्जा कर खेती की जा रही थी, जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी माधव सिंह सिकरवार के द्वारा वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई और 80 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया साथ ही इस वन भूमि पर पौधरोपण करते हुए भूमि को चिह्नित कर उसे संरक्षित किया जाएगा और किसी भी रूप में फिर से यदि अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरूद्ध आगे और भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान अमले के रूप में सतीश मौर्य परिक्षेत्र सहायक मगरोनी, कमल किशोर शर्मा परिक्षेत्र सहायक नरवर, नंदन रैकवार परिक्षेत्र सहायक बम्हारी एवं अन्य वन स्टाफ एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहे। वन परिक्षेत्र सतनबाड़ा में हुई कार्यवाही से वन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित है और लगातार ऐसे वन परिक्षेत्र जहां अवैध रूप से वन भूमि पर अतिक्रमण कर बेजा कब्जा किया जा रहा है उन भूमियों को चिह्नित करते हुए वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए संबंधित अतिक्रामकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment