---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, November 18, 2025

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन



नशामुक्त भारत अभियान की पांचवी बर्षगांठ के अवसर आयोजित हुये विभिन्न कार्यक्रम

शिवपुरी-भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)के पांच बर्ष पूर्ण होने पर बृहद नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री नम्रता गुप्ता द्वारा वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन एवं स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे नशा मुक्ति में हरेक व्यक्ति, संस्था और आमजन सहयोग प्रदान कर नशे के दुष्प्रभावों को स्वयं जाने और अन्य लोगो को भी जागरूक करें।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय शिवपुरी पर जिले में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मंगलवार 18 नवम्बर को नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी बर्षगांठ के अवसर पर शासकीय उच्चेतर मा.वि.क्रमांक 01 नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 स्कूवली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जीवन में कभी किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ ली। इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री नम्रता गुप्ता द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये नशा मुक्त स्वस्थ समाज की स्थापना हेतु सभी को शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाऐं आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही आगे भी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी आमजन को नशे से मुक्त रहने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

No comments: